मड़ियाहू: कठवतियां मार्ग पर नंदी को पानी पिलाने के लिए मंदिरों में लगी लोगों की भीड़
जिले के रामपुर नगर पंचायत स्थित कठवतियां मार्ग पर शिव मंदिर पर नंदी महाराज के पानी पीने की सूचना पर लोगों ने पानी पिलाने के लिए मंदिर पर लगी भीड़। रविवार की सुबह 10 बजे काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में नंदी महाराज को पानी व दूध पिलाने लगे। धीरे-धीरे यह बात आस पास के लोगों में फैल गयी, जिसके कारण काफी लोग परिजनों के साथ मंदिर पर पहुंच गये।