मड़ियाहू: जोगीपुर नहर के पास हुई लूटकांड के दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, नहीं कर पाई खुलासा
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जोगीपुर नहर के पास गुरुवार शाम वक्रांगी केंद्र कर्मियों से हुई हथियारबंद लूट की घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक खाली हाथ है। बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर असलहे की नोक पर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था और फरार हो गए थे।