दमोह: लोकसभा निर्वाचन के चलते नगर पालिका अमले ने की संपत्ति विरूपण की कार्यवाही, राजनैतिक दलो से जुड़ी प्रचार सामग्री को हटाया
Damoh, Damoh | Mar 24, 2024 दमोह लोकसभा निर्वाचन के चलते निर्वाचन आयोग के निर्देशन व कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में नगर पालिका प्रशासन के द्वारा संपत्ति विरूपण की कार्यवाही की गई। जिसमे दमयंती नगर तहसीलदार मोहित जैन, मुख्य नगर अपील अधिकारी सुषमा धाकड़ सहित नगर पालिका के अमले ने राजनैतिक दलों के नेताओं के प्रचार प्रसार से जुड़े होर्डिंग्स, बैनर पोस्टर बोर्ड पंपलेट को हटाया।