दमोह: 24 मार्च विश्व क्षय दिवस के पूर्व आशा कार्यकर्ताओं ने जन-जन को टीबी के लक्षणों की जानकारी देने का लिया संकल्प
Damoh, Damoh | Mar 23, 2024 विश्व क्षय दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं एवं एनजीओ पार्टनर के द्वारा आम जनमानस को टीबी के लक्षणों की जानकारी एवं शासकीय योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार सामग्री के द्वारा बताया गया। जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री दीपक सिंह राजपूत ने बताया कि 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस पूरा देश वर्ल्ड टीबी डे पर विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियां करता है।