दमोह: आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन होने पर संबंधित दोषियों के विरूद्ध सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत होगी कार्यवाही
Damoh, Damoh | Mar 24, 2024 दमोह भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन मे आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। इस संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा है जिले के 07-संसदीय लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली आठों विधानसभा क्षेत्रों में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल, अभ्यर्थी, समस्त कार्यालय प्रमुख आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करें। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।