आज़मगढ़: पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के पुत्रों के खिलाफ शेखपुरा में जमीन कब्जा करने का आरोप लगाकर पीड़ितों ने लगाई गुहार, चेतावनी
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा में जमीन कब्जा करने का आरोप लगाकर श्यामलाल चौहान समेत अन्य पीड़ितों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। श्यामलाल के अनुसार 30वर्ष पूर्व चकबंदी हुई थी। उनको चकरोड मिला था। जमीन पर कई वर्षों से रहते आ रहे हैं। क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से राम बेलास व कैलाश पुत्र फागू चौहान जमीन पर कब्जा करना चाह रहे।