रूपवास: रूपबास में महिला अपराध में लापरवाही के मामले में हेड कांस्टेबल को किया गया लाइन हाजिर
रूपवास क्षेत्र में महिला अपराध के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी दिगंत आनंद ने सख्त कार्रवाई करते हुए रुदावल थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दाताराम मीणा को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला अपराधों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।