चरपोखरी: बरनी गांव स्थित पुलिया की स्थिति हुई जर्जर, सैकड़ों गाँव के ग्रामीणों को आने जाने में होती है परेशानी #jansamasya
चरपोखरी प्रखंड के बरनी गांव स्थित नहर पर बने पुलिया की स्थिति काफी जर्जर बनी हुई है।शनिवार की दोपहर 3:00 के करीब ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से पुलिया की स्थिति काफी जर्जर बनी हुई है। इस पुलिया के रास्ते सैकड़ो गांव के ग्रामीणों का आना-जाना रहता है। भारी वाहन भी इस पुलिया के रास्ते गुजरते हैं। उसके बावजूद भी इस पुलिया की का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।