चरपोखरी: पसौर में बैंक मैनेजर की विदाई के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
चरपोखरी प्रखंड के पसौर में शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में पसौर से ट्रांसफर हुए बैंक मैनेजर चंदनकिशोर को सम्मानित किया गया। वहीं बैंक मैनेजर चंदनकिशोर के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की काफी सराहना की।