भीलवाड़ा: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न हुई
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु ने कहा कि सभी अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से परिवादों का संवेदनशीलता से निस्तारण कर अधिक से अधिक लोगों को राहत प्रदान करें। यह बात जिला कलक्टर ने राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कही