भीलवाड़ा: जोरावरपुरा के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग हुआ गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
जोरावरपुरा के समीप गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में बाईक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां घायल की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।