भीलवाड़ा: लांगरो का खेड़ा के ग्रामीणों ने नीम पंचायत में शामिल होने से किया इनकार, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 101 के तहत प्रस्तावित पंचायत पुनर्गठन में ग्राम लांगरो का खेड़ा उर्फ अश्यापुर को नीम ग्राम पंचायत में शामिल करने का विरोध ग्रामीणों ने किया है। उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि गांव को पूर्ववत धुंवाला ग्राम पंचायत में ही रखा जाए।