भीलवाड़ा: भीलों की झोपड़ियों में स्कूल से घर लौट रही बालिका को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
आसींद थाना क्षेत्र के भीलों की झोपड़ियां निवासी बालिका गुरुवार को स्कूल से घर की ओर लौट रही थी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवारने बालिका को टक्कर मार दी जिससे बालिका गिरकर घायल हो गई जिसे पहले आसींद अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल बालिका का उपचार जारी है|