भीलवाड़ा: गौ भक्तों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में गोवंशों को कत्लखाने भेजने से रोकने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
पशु मेलो के माध्यम से गौवंशों को कत्लखाने भेजने से रोकने व पशु क्रूरता संबंधी अधिनियम, प्रावधानों व नियमों की सख्ती से पालना कराने सहित दोषियों को दण्डित करने की मांग को लेकर गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे संतो के सानिध्य में गौ भक्तों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री ओर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा