Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

सम्भल में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद सम्भल में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु DM एवं SP द्वारा सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई एवं कलक्ट्रेट सभागार में मुहर्रम की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित वीडियो को शेयर करें यूपी के जनपद सम्भल में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद सम्भल में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए प्रभावी चेकिंग एवं निरंतर भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी सम्भल कुलदीप कुमार आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें । एवं मुहर्रम की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित दरअसल हम आपको बताते चलें कलक्ट्रेट सभागार बहजोई, में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में आगामी पर्व मुहर्रम की तैयारियों के संबंध में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर ताजियों एवं डीजे की ऊंचाई जमीन से 12 फीट से अधिक नहीं होगी। साथ ही ताजिया एवं अलम के गुजरने वाले मार्गों की स्थिति, विद्युत तारों की ऊंचाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में पीस कमेटी के सदस्यों से जानकारी एवं सुझाव प्राप्त किए गए। पीस कमेटी के सदस्यों ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं एवं विभिन्न मार्गों पर जलभराव की समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि जिन मार्गों से ताजिए निकाले जाएंगे, उनकी व्यवस्थाओं की निगरानी पुलिस के नोडल अधिकारी करेंगे। किसी भी ताजिए अथवा डीजे की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी। जुलूसों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि डीजे की ध्वनि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रहे।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाले सभी मेलों का उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करें तथा वहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का समय रहते परीक्षण कर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने आयोजकों को निर्देशित किया कि मेला स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही ताजियादारों से भी कर्बला स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का अनुरोध किया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जिला अग्निशमन अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मुहर्रम के दौरान एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पूरी तरह मुस्तैद रहें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मार्गों से जुलूस निकाले जाने हैं तथा जहां मेले आयोजित होने हैं, उनका स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। यदि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ न की जाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी विकास चंद (गुन्नौर), नीतू रानी (चंदौसी), निधि पटेल (संभल), डिप्टी कलेक्टर आशुतोष तिवारी, रामानुज, अवधेश कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष असगर अंसारी, जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। बाइट जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल सम्भल

Sambhal, Sambhal | Jun 18, 2026

MORE NEWS

#SPSambhal @Krishan_IPS के निर्देशन में #ASPSouth श्री मनोज कुमार रावत द्वारा थाना गुन्नौर क्षेत्रा0 मोहर्रम के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत रूट मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये व ड्रोन कैमरों से मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी की जा रही है। https://t.co/8aqKidA5Pm

#SPSambhal @Krishan_IPS के निर्देशन में #ASPSouth श्री मनोज कुमार रावत द्वारा थाना गुन्नौर क्षेत्रा0 मोहर्रम के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत रूट मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये व ड्रोन कैमरों से मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी की जा रही है। https://t.co/8aqKidA5Pm

Sambhal, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026

.@DmSambhal श्री अंकित खंडेलवाल व #SPSambhal
@Krishan_IPS द्वारा कस्बा सम्भल में कस्बा सम्भल में मोहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताज़िया जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का निरीक्षण कर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। https://t.co/vTAhPyt0AX

.@DmSambhal श्री अंकित खंडेलवाल व #SPSambhal @Krishan_IPS द्वारा कस्बा सम्भल में कस्बा सम्भल में मोहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताज़िया जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का निरीक्षण कर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। https://t.co/vTAhPyt0AX

Sambhal, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026

#SPSambhal @Krishan_IPS के निर्देशन में #CO बहजोई श्रीमति स्तुति सिंह द्वारा थाना बहजोई क्षेत्रान्तर्गत मय पुलिस बल के साथ प्रमुख स्थानों पर #FootPatrolling कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की गयी।    
#UPPolice https://t.co/uFIUkqHY3H

#SPSambhal @Krishan_IPS के निर्देशन में #CO बहजोई श्रीमति स्तुति सिंह द्वारा थाना बहजोई क्षेत्रान्तर्गत मय पुलिस बल के साथ प्रमुख स्थानों पर #FootPatrolling कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की गयी। #UPPolice https://t.co/uFIUkqHY3H

Sambhal, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026