चौमूं: चोंमू के NH-52 स्थित भोजलावा पुलिया के पास पुलिस और लोगों के बीच झड़प का मामला, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Chomu, Jaipur | Jun 6, 2026 चौमूं के एनएच-52 स्थित भोजलावा पुलिया के पास पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद दो वाहन सवारों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी से शुरू हुआ था। विवाद बढ़ने पर चौमूं पुलिस को सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंची।