शिकोहाबाद: थाना नारखी क्षेत्र कोटला में एक युवती की बिगड़ी हालत, खानदान के लोगों पर जबरन विषैला खिलाने का आरोप
थाना नारखी क्षेत्र कोटला निवासी युवती रोजी पुत्री शारिक को आरोप है शुक्रवार शाम छह बजकर 55 मिनट पर खानदान के कुछ लोगों ने जबरन कुछ विषैला खिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। उसे आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।