शिकोहाबाद: केआईईटी कॉलेज नगला मवासी में छात्र-छात्राओं को बताए गए नशे के दुष्परिणाम, ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत रहे मौजूद
थाना मक्खनपर पुलिस एवं थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद फिरोजाबाद द्वारा मिशन शक्ति फेस 5 अभियान के अंतर्गत आपरेशन नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन नगला मवासी स्थित के आई ई टी कॉलेज में शुक्रवार दोपहर एक बजे करीबन किया गया। जिसमंे पुलिस प्रशासन द्वारा सभी छात्र छात्राओं को नशे के दुस्परिणामो के बारे मे बताया गया व नशे से दूर रहने के लिए जाग्रत किया गया।