हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय से सभी 14 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह जारी, डीएम ने दी जानकारी
रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय से सभी 14 प्रत्याशियों को शनिवार शाम चुनाव चिन्ह जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी 14 प्रत्याशियों में से 7 राजनीतिक दलों से हैं जबकि बाकी 7 निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने इस मौके पर सभी को आदर्श आचार संहिता के पालन के निर्देश दिए।