हरिद्वार: हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने भीमगोड़ा और सत्यम विहार कॉलोनी में बिना मानचित्र स्वीकृत 2 निर्माणाधीन होटल किए सील
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने भीमगोड़ा स्थित गोसाई गली और सत्यम विहार कॉलोनी में बिना मानचित्र बन रहे 2 होटलों को सील कर दिया है। विकास प्राधिकरण ने दोनों होटल के मालिकों को चेतावनी दी है कि अगर इन्हें दोबारा बनाने की कोशिश की गई तो मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।