हरिद्वार: हरकीपौड़ी बिरला घाट के इलाकों में अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने मार्च कर शांति बनाए रखने की दी चेतवानी
शनिवार शाम हरकीपौड़ी और बिरला घाट के इलाकों में अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने मार्च निकाला। इस दौरान लोकसभा चुनाव में सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी कि वे अपने क्षेत्र में रह रहे शरारती तत्वों की जानकारी पुलिस को दें और कोई भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में ना ले।