हरिद्वार: बहादराबाद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र से अवैध तमंचे के साथ एक युवक को किया, आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
बहादराबाद थाना पुलिस ने आज क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए आरोपी का नाम राशिद है जो भारापुर गांव का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।