हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तमंचे और चाकू के साथ दो संदिग्ध और एक वारंटी किए गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान क्षेत्र से लक्सर निवासी दो संदिग्ध गिरफ्तार किए। पकड़े गए दोनों संदिग्धों की तलाशी पर हारून के कब्जे से तमंचा और नदीम के कब्जे से चाकू बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। वहीं एक वारंटी सूरज प्रसाद को भी खन्नानगर स्थित उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।