हरिद्वार: पुलिस ने चेक बाउंस के मुकदमे में फरार चल रहे हैं एक वारंटी को खन्नानगर किया गिरफ्तार, न्यायालय से चल रहा था वांछित
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज खन्ना नगर से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सूरज है जो खन्ना नगर का ही निवासी है। आरोपी के ऊपर न्यायालय में चेक बाउंस का मुकदमा चल रहा है और लंबे समय से वह न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। गैर जमानत वारंट जारी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।