जतारा: दिगौड़ा क्षेत्र में रात होते ही शुरू होता है 'भूसा खेल', धड़ल्ले से हो रहा अवैध परिवहन, वीडियो वायरल
दिगौड़ा क्षेत्र में अंधेरा होते ही भूसे के अवैध परिवहन का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कलेक्टर द्वारा जिले से बाहर भूसा ले जाने पर रोक लगाए जाने के बावजूद कुछ व्यापारी किसानों से सस्ते दामों में भूसा खरीदकर बाहर महंगे दामों में बेच रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि भूसे के कारोबार और परिवहन में शामिल वाहनों पर जिम्मेदार अधिकारि मौन है।