मधुपुर नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारी,सशस्त्र बल और जवान शामिल रहे।यह मार्च थाना परिसर से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।इसका मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा जगाना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था।