बिक्रमगंज: विक्रमगंज में पंचायत समिति की बैठक में कार्यवाही रजिस्टर को लेकर हंगामा, बीडीओ से सदस्यों की तीखी नोकझोंक
बिक्रमगंज प्रखंड कार्यालय में रविवार को 11 बजे पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ लाली सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान कार्यवाही रजिस्टर में सदस्यों की शिकायत दर्ज नहीं किए जाने को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों और प्रखंड विकास पदाधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।