सिंगरौली: सिंगरौली में छात्रावासों की समस्याओं को लेकर ABVP ने निकाली रैली, सहायक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
सिंगरौली जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रावासी विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं और रुकी हुई छात्रवृत्ति को लेकर ABVP के कार्यकर्ताओं ने आज 12 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व नगर मंत्री सोनू शाह ने किया जहा ABVP के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सहायक आयुक्त,आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौपा।