जानसठ: मीरापुर पुलिस ने दबिश के दौरान अपहरण के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मीरापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर अपहरण मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बुधवार शाम 5:00 के आसपास गिरफ्तार किया,जिसका नाम शोएब और उर्फ़ सुहेल बताया जा रहा है।एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना मीरापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के हाईवे मार्ग से अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को जेल भेजा।