जानसठ: जानसठ विकासखंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 62 हिंदू-मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न
जानसठ विकासखंड परिसर में मंगलवार दोपहर 3:00 के आसपास मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हिंदू और मुस्लिम जोड़ों के विवाह संपन्न कराए गए।जिसमें 41 हिंदू और 21 मुस्लिम जोड़ों का विवाह विधिवत रूप से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल और मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक मिथलेश पाल मौजूद रही।