जानसठ: मीरापुर क्षेत्र के मोंटी तिराहे के पास अनियंत्रित कार और बाइक की भिड़ंत से सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
मीरापुर क्षेत्र के मोंटी तिराहे के पास रविवार शाम 6:00 के आसपास उस समय सड़क हादसा देखने को मिला,जब हैदर नामक एक युवक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था तभी सामने एक अज्ञात कार द्वारा टक्कर लग गई और देखते-देखते सड़क हादसे मे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई तो वहीं बाइक सवार हैदर गंभीर रूप से घायल हुआ।इलाज के लिए कराया गया भर्ती।