जानसठ: मीरापुर पुलिस ने लापता 4 वर्षीय मासूम बच्ची को किया बरामद, खेलते हुए बच्ची हो गई थी लापता, परिजनों ने लगाई थी गुहार
मीरपुर कस्बे में सोमवार शाम 5:00 के आसपास उसे समय परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उनकी 4 वर्षीय मासूम बच्ची नुसरा को पुलिस ने ढूंढ निकाला और बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। बताया जा रहा है कि मीरापुर कस्बे में यह मासूम बच्ची खेलते हुए लापता हो गई जिसमें पुलिस की तत्परता के चलते कुछ ही घंटे में ढूंढ कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।