जानसठ: भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी बिजली घर पर देर रात भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा प्रदर्शन
भोपाल क्षेत्र के भोकरहेड़ी कस्बे में बुधवार रात्रि 10:00 के आसपास उस समय हंगामा प्रदर्शन देखने को मिला जब भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बिजली घर में पहुंच गए,आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा बकाया बिजली के बिल को लेकर कई लोगों के कनेक्शन काटे गए जिससे भारी आक्रोश जाहिर करते हुए भारतीय किसान यूनियन धरने पर बैठ गए।