काशी की बाढ़ पर PM मोदी की नजर, DM और महापौर से लिया फीडबैक, राहत कार्य तेज करने के निर्देश
वाराणसी में बढ़ते बाढ़ संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और महापौर अशोक तिवारी से फोन पर बातचीत कर हालात का फीडबैक लिया। पीएम मोदी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर, घाटों और प्रभावित इलाकों की स्थिति के साथ राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम को आपसी समन्वय के साथ राहत कार्य तेज करने तथा प्रभावित परिवारों तक भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सहायता समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
#PMModi #NarendraModi #Varanasi #VaranasiFlood #GangaFlood #FloodAlert #GangaWaterLevel #VaranasiNews #Kashi #Banaras #काशी #वाराणसी #बाढ़ #गंगा #FloodNews #FloodRelief #ReliefOperation #VaranasiDM #VaranasiMayor #UPNews #BreakingNews #GangaAlert #VaranasiGhats #FloodUpdate #PMModiVaranasi #LiveVNS