कानपुर: कचहरी में गृहमंत्री अमित शाह के डॉ भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान के बाद अधिवक्ताओं ने किया विरोध, फूंका अमित शाह का पुतला
गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी पर किए गए विवादित बयान कानपुर में गुरुवार 2:00 बजे अधिवक्ताओं ने अमित शाह के बयान पर विरोध व्यक्त करते हुए उनका पुतला फुका है। कानपुर जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर सैकड़ो अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। माहौल की गंभीरता को देखते हुए कचहरी परिसर में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई।