कानपुर: कानपुर आईआईटी की छात्रा से रेप मामले में हाईकोर्ट ने एसीपी की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
कानपुर आईआईटी की छात्रा से यौन उत्पीड़न वाले मामले में एसीपी मोहसिन खान के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द नहीं होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार लगभग 11:00 बजे सुनवाई के दौरान यह फैसला लिया। हालांकि कोर्ट ने एसीपी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस ने केस की पूरी डिटेल कोर्ट में पेश की है।