कानपुर: नजीराबाद पुलिस ने अन्य पड़ोसी जिलों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग को किया गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिल की बरामदगी
अन्य पड़ोसी जिले से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग को नजीराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है और चोरी की 10 मोटरसाइकिल भी बरामद की है।काफी दिनों से नजीराबाद पुलिस मोटरसाइकिल चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। अपर पुलिस उपायुक्त ने गुरुवार 1:00 बजे जानकारी देते हुए बतायाकि आरोपी मोटरसाइकिल चोरी करने से पहले वाहनों की रेकी करते थे। फिर वाहनों को चुरा लिया करते थे।