टोंक सदर थाना क्षेत्र गोल डूंगरी इलाके में शादी समारोह के दौरान डीजे बज रहा था।बच्चे महिलाएं पुरुष डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे की पिकअप चला रहे ड्राइवर ने आगे लेने की बजाय पीछे ले लिया। जिसमें कुलदीप व दिलखुश की मौत हो गई। वही एक महिला अंता व उषा ,नेहा दोनों बच्चियां गंभीर घायल हो गई।