Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
kosisamachaar
सहरसा: बनगांव मनोर पुल के पास रास्ता बंद
Kahara, Saharsa
| Jun 30, 2026
MORE NEWS
◆◆ *जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सबलपुर में गंगा तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य का किया निरीक्षण* ◆ *कार्य में तेजी लाने के निर्देश, एक सप्ताह के भीतर 40 मशीनें, 500 मजदूर एवं बोल्डर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश* ◆ *स्थानीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं जनप्रतिनिधियों/स्थानीय लोगों से फीडबैक लेने के निर्देश* सोनपुर, 30 जून 2026 ◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने आज सोनपुर प्रखंड के सबलपुर स्थित गंगा नदी के तट पर चल रहे कटाव निरोधी (एंटी फ्लड) कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। ◆ निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कुल 1.90 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित कटाव निरोधी कार्य के विरुद्ध लगभग 1.40 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कार्य की गति बढ़ाते हुए शेष सभी स्थलों पर भी तत्काल कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। ◆ कार्य एजेंसी द्वारा बताया गया कि अतिरिक्त मशीनें अन्य स्थानों से लाई जा रही हैं तथा वे मार्ग में हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को मशीनों की उपलब्धता एवं आगमन का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। ◆ जिलाधिकारी ने संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य योजना के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर कुल 40 मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यस्थल पर 500 मजदूरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुए बोल्डरों की आपूर्ति में कई गुना वृद्धि की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जा सके। ◆ जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए कटाव निरोधी कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। ◆ अंचलाधिकारी, सोनपुर को निर्देश दिया गया कि वे कार्य की नियमित निगरानी करें तथा स्थानीय लोगों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रतिदिन कार्य प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लिए जा सकें। ◆ निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सोनपुर, अंचलाधिकारी, सोनपुर सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #antifloodwork #Ganges #sonepur #siteinspection #DM #SSP #saran Water Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 30, 2026
◆◆ *श्रावणी मेला 2026: कांवरियों की सुरक्षा और सुगमता की तैयारियों को लेकर सारण के जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया पहलेजा घाट व हरिहरनाथ मंदिर मार्ग का निरीक्षण* सोनपुर, सारण दिनांक: 30 जून,2026 ◆ आगामी पवित्र श्रावणी मेला 2026 के सफल आयोजन तथा कांवड़िया श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगमता को सुनिश्चित करने के लिए आज सारण के जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार ने सोनपुर स्थित ऐतिहासिक पहलेजा घाट से लेकर बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक के संपूर्ण मेला मार्ग का सघन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महत्वपूर्ण पड़ावों पर रुककर स्थानीय अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने और समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ● घाटों पर साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाएं स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था: पूरे सावन महीने में पहलेजा घाट पर चौबीसों घंटे साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी (लाइटिंग), चेंजिंग रूम, शौचालय और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। ● अस्थायी शौचालय: पीएचईडी (PHED) को घाट क्षेत्र में अलग-अलग उपयुक्त स्थानों पर 100 अस्थायी लेकिन उच्च गुणवत्ता वाले शौचालय और घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर 50 शौचालय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इनकी नियमित सफाई के लिए पर्याप्त सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ● चेंजिंग रूम: महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट परिसर के अलग-अलग सुरक्षित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम (कपड़े बदलने के कमरे) बनाए जाएंगे। ● सुरक्षा, बैरिकेडिंग, सुरक्षित घाट व ढलान: सुरक्षा मानकों के तहत घाटों की उचित स्लोपिंग (ढलान) कराने तथा आवश्यकतानुसार मजबूत बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। ● पीपा पुल: सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नदी में बने पीपा पुल को समय से हटाने का निर्देश दिया गया है। ● सुरक्षा निगरानी: पूरे मेला क्षेत्र पर पैनी नजर रखने के लिए वॉच टॉवर बनाए जाएंगे और सभी संवेदनशील व उपयुक्त स्थानों पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे। ● SDRF की तैनाती: किसी भी आपात स्थिति या जलस्तर में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए पहलेजा घाट पर एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मुस्तैद रहेगी। ● यातायात, मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं नियंत्रण कक्ष एकतरफा मार्ग : श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आने और जाने वाले कांवड़ियों के लिए अलग-अलग रास्ते (पृथक पाथवे) तैयार किए जाएंगे। ● सड़क मरम्मत और लाइटिंग: कांवड़ियों के जाने वाले मार्ग के सभी गड्ढों को तुरंत ठीक कर, उन्हें रोलर से समतल किया जाएगा। पूरे मार्ग में लाइटिंग की चाक-चौबंद व्यवस्था होगी। ● पार्किंग और ड्रॉप गेट: वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर वहां स्पष्ट संकेतक (Signage) लगाए जाएंगे। साथ ही मुख्य बिंदुओं पर ड्रॉप गेट की व्यवस्था होगी। ● कंट्रोल रूम व हैंगर: मेला प्रबंधन के लिए एक सुसज्जित केंद्रीय नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित होगा। पर्यटन विभाग द्वारा कांवड़ियों की सुविधा के लिए समय रहते विशाल हैंगर (टेंट हाउस) का निर्माण कराया जाएगा। ● स्वास्थ्य सुविधाएं एवं विशेष काउंटर मेडिकल कैंप: मेला क्षेत्र में कुल 8 मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें से 4 मेडिकल कैंप पहलेजा घाट के अलग-अलग सुलभ स्थानों पर चौबीसों घंटे क्रियाशील रहेंगे। ● 'डाक बम' के लिए विशेष व्यवस्था: लगातार बिना रुके यात्रा करने वाले 'डाक बम' श्रद्धालुओं के लिए सभी चिन्हित और उपयुक्त स्थानों पर विशेष काउंटर बनाए जाएंगे ताकि उन्हें बिना किसी बाधा के जल संकल्प और आगे बढ़ने की सुविधा मिल सके। ● जिलाधिकारी का संदेश: "श्रावणी मेले में आने वाले हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सेवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" ● इस महत्वपूर्ण दौरे में जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर, डीसीएलआर सोनपुर, कार्यपालक दंडाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनपुर, अंचलाधिकारी सोनपुर तथा पहलेजा थाना के थानाध्यक्ष समेत अन्य संबंधित विभागों के स्थानीय अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे। #श्रावणी #मेला #ghatinspection #pahlejaghat #sonepur #DM #SSP #saran #कांवरिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 30, 2026
हूल दिवस पर झामुमो ने सिद्धू-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, शहादत को बताया प्रेरणा का स्रोत #ABJ #bokaro
Kahara, Saharsa | Jun 30, 2026
सहयोग शिविर जमाल नगर बनमा ईटहरी....
Kahara, Saharsa | Jun 30, 2026