पत्थलगांव: पत्थलगांव में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, ₹8,190 नकद जब्त
जशपुर जिले के पत्थलगांव में पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 8 नवंबर की रात जशपुर रोड स्थित विश्वकर्मा बॉडी गैरेज के पास मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। मौके पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने जुआ फड़ से 8,190 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक पीला प्लास्टिक तिरपाल ज