पाली: ग्राम झरावटा निवासी पीड़ित ने नाराहट पुलिस पर मारपीट के मामले में दोषियों पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया
Pali, Lalitpur | May 16, 2026 ग्राम झरावटा निवासी पीड़ित ने एएसपी को पाली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि बीते 8 में को कुछ नामजद आरोपियों द्वारा उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। जिसके चलते उसकी तीन पसलियां टूट गई थी। उक्त मामले में नाराहट पुलिस द्वारा आरोपियों को संरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने न्याय की मांग की।