नीम चक बथानी: मुद्रा लोन में रिश्वत लेते SBI अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई
सरबहदा थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक, पत्थरकट्टी में पदस्थापित क्षेत्र अधिकारी राजीव रंजन कुमार को सीबीआई टीम ने 40 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। सीबीआई डीएसपी रूबी चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। छतनी गांव के निरंजन कुमार ने आरोप लगाया कि 10 लाख रुपये के मुद्रा लोन के लिए 95 हजार