शाजापुर: ग्राम अभयपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई, विधायक सहित ग्रामीण मौजूद रहे
ग्राम अभयपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह में विधायक अरुण भीमावद मुख्य अतिथि रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जयंती के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया गया।