शाजापुर: दीपावली पर थोक फूल मंडी में बढ़ी गुलाब की मांग, ₹500 प्रति किलोग्राम तक बिक रहा गुलाब
दीपावली पर्व में फूलों की मांग बढ़ने से शाजापुर की थोक फूल मंडी में फूलों के दाम भी बढ़ गए हैं। व्यापारियों की माने तो दीपावली पर्व पर 100 क्विंटल से अधिक फूलों का व्यवसाय होता है और मांग बढ़ने से फूलों के दाम में भी तेजी आई है।गेंदा सहित अन्य प्रकार के फूल ₹60 से ₹100 प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं जबकि गुलाब ₹500 प्रति किलो तक बिक रहा है ।