शाजापुर: शाजापुर में विवाहित महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच
दहेज के लिए विवाहित महिला को सताने के मामले में महिला थाना पुलिस शाजापुर ने पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से बुधवार रात 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता पति वकील गुर्जर निवासी ग्राम रामपुर गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे उसके ससुराल ग्राम सामरी गांव में उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट की गई।