शाजापुर: नगर में दीपावली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह, घरों के बाहर बनाई जा रही है रंगोली और बाज़ारों में जमकर हो रही ख़रीदारी
शाजापुर नगर में गुरुवार को दीपावली का उत्साह छाया हुआ है। सुबह 10 बजे से ही घरो के बाहर रंगोली बनाने का काम किया जा रहा है। जहां घरों के बाहर माता बहने उत्साह के साथ रंगोली बना रही हैं। वहीं दूसरी ओर बाजार में दुकानों के सामने दुकानदारों द्वारा भी रंगोली बनाकर आकर्षक सजावट की जा रही है। दीपावली के मौके पर बाजार में जमकर ग्राहकी हो रही है।