शाजापुर: दुपाड़ा रोड पर धोबी पचोर के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की हुई मौत, दो अन्य घायल
शाजापुर जिले के दुपाड़ा रोड़ पर धोबी पचोर के पास दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक युवक को इन्दौर के लिए रेफर किया गया।