शाजापुर: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, मक्सी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
मक्सी थाना क्षेत्र में रोड पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसे उपचार के लिए शाजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मामले में मक्सी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मक्सी थाना पुलिस से बुधवार रात 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में मौत के मामले में केस दर्ज किया है।