सरधना: सीएचसी में मरीजों की लंबी कतार, भीषण गर्मी में बेहाल हुए मरीज, दो पर्ची विंडो होने के बावजूद एक ही विंडो संचालित
मरीजों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्ची बनाने के लिए दो विंडो मौजूद हैं, लेकिन सीएससी प्रशासन द्वारा एक ही विंडो संचालित होती दिखाई दी। एक ही विंडो पर महिला और पुरुष मरीजों की भीड़ लगी रही। इससे कतार लगातार लंबी होती चली गई और मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। और सोने पर सुहागा यह रहा की सर्वर में डाउन चल रहा है