करौली: जलदाय विभाग के सहायक पंप चालकों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम वेतन ₹21000 व नियमितिकरण करने की मांग की, DM को सौंपा ज्ञापन
करौली कलेक्ट्रेट में जलदाय विभाग में सहायक पंप चालकों ने न्यूनतम वेतन ₹21000 करने एवं नियमितीकरण करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि जलदाय विभाग में कार्यरत सहायक पम्प चालको की लम्बे समय से नियमितीकरण की माँग चल रही है।लेकिन सरकार द्वारा आज तक कर्मचारियों की पीडा को नही समझा गया है।